Digital Agriculture

Know What is Digital Agriculture : जानिए क्या है डिजिटल कृषि और कैसे पतंजलि की रिसर्च से किसानों को हो रहा लाभ !

What is Digital Agriculture : क्या है डिजिटल कृषि, पतंजलि ने की रिसर्च, किसानों के लिए बताया फायदेमंद । 

पतंजलि शोध संस्थान ने रिसर्च की है । जिसमें यह पता लगाया गया है कि कृषि के क्षेत्र में डिजिटल और नई तकनीकें कितना फायदेमंद है।  इसमें कई जानकारी मिली हैं । रिसर्च के मुताबिक, वर्तमान कृषि में डेटा एनालिटिक्स की मदद ली जा रही है।  इसके कई फायदे हैं । इससे इस क्षेत्र में प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय सफलता की भी अपार संभावनाएं हैं । 

भारत एक कृषि प्रधान देश है।  इस क्षेत्र में बीते कुछ सालों में काफी विकास हुआ है।  अन्य सैक्टरों की तरह यह क्षेत्र में डिजिटल की तरह बढ़ रहा है।  फसल की खरीद बिक्री से लेकर कई प्रकार की जानकारी जुटाने के लिए डिजिटल और डाटा की मदद ली जा रही है।  कृषि के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक का क्या महत्व हो सकता है इसको लेकर पतंजलि शोध संस्थान ने रिसर्च की है । रिसर्च में बताया गया है कि कृषि में डिजिटल और डाटा आधारित तकनीकों का यूज किया जा सकता है।  इसके कई फायदे हैं।  डेटा एनालिटिक्स का उपयोग निर्णय लेने में मदद करने के लिए किया जा सकता हैआर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस का यूज भी फायदेमंद है।  इससे उत्पादकता बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है । डाटा आधारित तकनीकें जैसे रिमोट सेंसिंग, स्मार्ट सेंसर और AI/ML एल्गोरिदम पर निर्मित IoT-आधारित डिवाइस जैसी डेटा-संचालित टेक्नोलॉजी कृषि का एक मूलभूत पहलू बन गई हैं , जो किसानों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता करती हैं रिसर्च में कहा गया है कि डिजिटल कृषि निर्णय लेने में सुधार करने में मदद कर सकती है । इसके फायदों को देखते हुए इसके भविष्य में और अधिक महत्वपूर्ण होने की संभावना है। 

भारतीय कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग अभी भी शुरुआती चरण में है और ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध समाधानों की तुलना में कम विकसित हैं, लेकिन यह तेजी से विकास कर रही है । भारतीय कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकी के भविष्य की संभावनाएं काफी है। यह वित्तीय सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकती है ।  डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जा सकता है।  

Data Analytics in Agriculture : कृषि में डेटा एनालिटिक्स की मदद फायदेमंद

रिसर्च के मुताबिक,वर्तमान कृषि में डेटा एनालिटिक्स की मदद ली जा रही है।  इसके कई फायदे हैं।  इससे इस क्षेत्र में प्रोडक्शन बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय सफलता की भी अपार संभावनाएं हैं।  खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, कृषि उद्योग में टेक्नोलॉजी और डिजिटल की मदद से डिजिटल कृषि क्रांति चौथी औद्योगिक क्रांति या ‘उद्योग 4.0’ के साथ-साथ उभर रही है, और इसे हरित क्रांति के बाद भारतीय कृषि के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ये डिजिटल प्रौद्योगिकियां डिजिटल रूप से संचालित कृषि खाद्य प्रणाली में छोटे किसानों को शामिल करने के नए अवसर प्रदान करती हैं  इसमें डेटा-संचालित प्रणालियों से डेटा एनालिटिक्स का उपयोग करके खेतों में इनपुट लागू करना, पानी, पोषक तत्वों, उर्वरकों और अन्य रसायनों का सटीक प्रशासन सुनिश्चित करना शामिल है, जब और जहां उनकी आवश्यकता होती है । 

Benefits of Digital Agriculture |डिजिटल कृषि के फायदे क्या हैं

डिजिटल कृषि उत्पादकता बढ़ाने में मदद कर सकती है।  किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकती है, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद कर सकती है।  यह निर्णय लेने में सुधार करने में मदद कर सकती है । 

डिजिटल कृषि के अवसर और चुनौतियां

डिजिटल कृषि के कई अवसर हैं, जैसे कि कृषि उत्पादकता बढ़ाना और किसानों की आय बढ़ाना शामिल है. इसकी कई चुनौतियां भी हैं।  जैसे जैसे कि तकनीकी ज्ञान की कमी और बुनियादी ढांचे की कमी, लेकिन अगर इसपर काम करते रहेंगे तो भविष्य में असीम संभावनाएं हैं । 

खेती से जुड़ी योजनाओं और खबरों के लिए पढ़ते रहें Kheti ki Baat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *